IND vs PAK: सुनील छेत्री की हैट्रिक से भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा
Saff Fooball Championship 2023: भारतीय फुटबॉल टीम ने सैफ चैंपियनशिप 2023 के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया. बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम पर खेले गये इस मुकाबले में भारत के लिए कप्तान सुनील छेत्री ने हैट्रिक गोल किए.
इस गोल के साथ ही सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी बन गए. जबकि उदान्ता ने आखिरी मिनट में एक गोल किया. सितंबर 2018 के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच यह पहला फुटबॉल मैच खेला गया. पांच साल पहले भी भारत ने पड़ोसी देश को SAFF टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 3-1 से हराया था

