Honey Singh को गोल्डी बरार ने दी जान से मारने की धमकी
Honey Singh ने कहा, ”मुझे जान से मारने की धमकी मिली है. मुझे और मेरे स्टाफ को गोल्डी बरार की ओर से फोन आए हैं. मैंने सीपी सर से अनुरोध किया है कि मुझे सुरक्षा दी जाए और इसकी जांच की जाए.” मैं सचमुच डरा हुआ हूं.”
अपडेट्स के बारे में पूछे जाने पर Honey Singh ने कहा, “मुझसे इस बारे में ज्यादा बात न करने के लिए कहा गया है, क्योंकि इस मामले की जांच की जाएगी. मैंने सबूत दिए हैं. यह मेरे जीवन में मेरे साथ पहली बार हुआ है.
लोगों ने हमेशा मुझ पर प्यार बरसाया है.” यह पहली बार है कि मुझे ऐसी धमकी मिली है. मेरा पूरा परिवार डरा हुआ है. मौत से कौन नहीं डरता? मैं हमेशा एक चीज से डरता हूं, और वह है मौत. मैंने सुरक्षा मांगी है, कॉल एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से है, उनमें से कुछ कॉल हैं और कुछ वॉयस नोट्स हैं.”

