खेल जगत

IND vs SA: ऋषभ पंत की दमदार पारी ने लूटा सबका दिल

IND vs SA द तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में ऋषभ पंत ने दमदार पारी खेली. यह पारी ऐसे वक्त में आई जब टीम इंडिया को इसकी बहुत जरूरत थी. उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया 212 रन का लक्ष्य रखने में सफल हुई.

केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम 58 रन पर अपने 4 विकेट खो चुकी थी. ऐसी मुश्किल परिस्थिति में ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ शतक लगाई. वे 139 गेंद पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे.

ऋषभ ने एक छोर संभाले रखा और टीम को 200 के नजदीक पहुंचाया. उनकी इस पारी पर सचिन से लेकर सहवाग तक मूरीद हो गए हैं. पूर्व क्रिकेटर्स ने कुछ इस तरह अपनी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर साझा की हैं.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लिखा है, ‘मुश्किल परिस्थिति में ऋषभ पंत की बेजोड़ पारी! बहुत बढ़िया.’ सहवाग ने ट्वीट किया, ‘ऋषभ पंत का अविश्वसनीय शतक. सिर्फ दो अन्य बल्लेबाज दहाई के अंक तक पहुंचे. अकेले दम पर भारत को खेल में बनाए रखा. वह न केवल एक्स-फैक्टर हैं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े मैच विजेता खिलाड़ियों में से एक हैं.’

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 11 =