FIH Olympic Qualifiers 2024 शूटआउट में जर्मनी से हारा भारत
FIH Olympic Qualifiers 2024 भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे सेमीफाइनल में निर्धारित समय में 2-2 की बराबरी के बाद हुए शूट-आउट में जर्मनी से 3-4 से हार गयी. इस जीत से जर्मनी ने पेरिस ओलंपिक के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है.
निर्धारित समय में भारत के लिए दीपिका (15वें मिनट) और इशिका चौधरी (59वें मिनट) ने गोल किये. जर्मनी के लिए दोनों गोल चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट (27वें, 57वें) ने दागे. मुकाबला मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया.
भारत और जर्मनी के बीच गुरुवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें निर्धारित 60 मिनट में खेल एक-एक की बराबरी पर खत्म हुआ. उसके बाद अतिरिक्त समय में भी स्कोर दो-दो से ड्रॉ रहा. उसके बाद पेनल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें भी दोनों टीमों ने 3-3 गोल दागे. उसके बाद एक और शूटआउट कराया गया, जिसमें जर्मनी की टीम ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
19 जनवरी को फाइनल मुकाबले में अमेरिका और जर्मनी की टीमें आमने-सामने होंगी. जबकि तीसरे स्थान के लिए भारतीय टीम की भिड़ंत जापान से होगी. अमेरिका ने गुरुवार को पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन की बदौलत पूर्व एशियाड चैम्पियन जापान को 2-1 से हराकर एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के फाइनल में प्रवेश किया और पेरिस ओलंपिक में स्थान सुनिश्चित किया.
जापान ने अमिरू शिमाडा के 38वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त हासिल कर ली थी. लेकिन फिर अमेरिका ने एशले होफमैन (52वें मिनट) और एबिगेल टैमर (55वें मिनट) के पेनल्टी कॉर्नर से अंत में किये गये गोल की बदौलत जीत हासिल की.

