भारत ने K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण
भारत जमीन, हवा और पानी के अंदर से परमाणु मिसाइल को दागने की क्षमता रखने वाले दुनिया के महज छह देशों में शामिल है। भारत के अलावा यह क्षमता अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन के ही पास है। चीन की राजधानी बीजिंग से लेकर पाकिस्तान के सभी शहरों को अपनी जद में लेने की क्षमता रखने वाली स्वदेश निर्मित के-4 बैलेस्टिक मिसाइल के पनडुब्बी संस्करण का रविवार को सफल परीक्षण किया गया। इस संस्करण के परीक्षण के प्रयास पिछले दो साल से किए जा रहे थे।
करीब 3500 किलोमीटर दूरी तक मार करने वाली यह मध्यवर्ती मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इस परीक्षण की सफलता के साथ ही भारतीय सेना की पनडुब्बी से दुश्मनों के ठिकानों पर मिसाइल दागने की क्षमता और मजबूत हो गई है।
