खेल जगत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराकर उम्मीदें कायम रखी

टोक्यो: पहले तीन मैच में करारी हार के बाद आखिरी मिनटों में नवनीत कौर के गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हरा दिया है. जिसके बाद टोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार हैं.

नवनीत ने मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में किया. इससे पहले भारत को मिले 14 पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए. भारत को तीन मैचों में भारत को दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड ने 5-1 से, जर्मनी ने 2-0 और गत चैम्पियन ब्रिटेन ने 4-1 से हराया.

भारत को शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के साथ गोल औसत भी बेहतर रखना होगा. इसके साथ ही उन्हें दुआ करनी होगी कि शनिवार को ब्रिटेन की टीम आयरलैंड को हरा दे.

वहीं, बॉक्सिंग में भारत का मेडल पक्का होता दिख रहा है. 69 किलोग्राम कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत कर लवलीना सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इसके बाद लवलीना का कम से कम एक पदक पक्का है. यदि वह सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में पहुंचती है तो अपने लिए रजत पदक और भारत के लिए दूसरा पदक पक्का कर लेगी.

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − ten =