Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थाने का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। एसएसपी का एक और अनूठा रूप आज उस समय देखने को मिला जब उन्होंने ककरौली थाने के निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ क्रिकेट खेला और उनके साथ हंसी मजाक के साथ कार्य प्रणाली दुरूस्त करने के निर्देश भी दिए।

एसएसपी अभिषेक यादव ने आज थाना ककरौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, अभिलेख, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय इत्यादि को चैक किया गया। एसएसपी ने त्यौहारी माहौल के बीच थाने पर सभी पुलिसकर्मियों से वार्ता की और उनकी समस्याओं को जाना तथा सम्बंधित को कमियों की समस्या के तत्काल निस्तारण हेतू आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों से अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने व जनता के प्रति अपने व्यवहार को अच्छा रखने के लिए निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी का एक अनूठा रूप उस समय देखने को मिला जब उन्होंने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ क्रिकेट भी खेला गया। उन्होंने बाॅलिंग और बैटिंग दोनों में हाथ आजमाए। इस दौरान हंसी-मजाक भी खूब हुई। थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने एसएसपी के साथ खेले गये क्रिकेट को अपने जीवन का यादगार पल बताया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk