खबरें अब तक...

समाचार

सडक हादसे में घायल5 22 |
रतनपुरी। थाना रतनपुरी इलाके के गांव सिकन्दरपुर कलां में आज सुबह बस की इन्तेजार में खड़ी महिलाओ को तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मारदी। जिससे एक युवती व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। मोके पर राहगीरों ने घटना की सूचना १०० डायल को दी जहाँ पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को खतौली सी एच सी भर्ती करा दिया और फरार कार की तलाश में जुट गई। घायलो महिलाओं के नाम सुषमा पुत्री ओमप्रकाश व सँजो पत्नी धर्मवीर बताये गए है। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है। वही चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया।

 

 

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर संकल्प पदयात्रा निकाली1 22 |
मुज़फ्फरनगर/खतौली। महात्मा गांधी की १५० वीं जयंती पर भाजपाइयों ने खतौली विधान सभा क्षेत्र के कई ग्रामों में निकाली गांधी संकल्प पद यात्रा केंद्रीय मंत्री सहित क्षेत्रीय विधायक एंव कई भाजपा पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता रहे मौजूद। खतौली विधानसभा के कई ग्रामों में केन्द्रीय मंत्री एंव सांसद डा. संजीव बालियान, खतौली विधायक विक्रम सैनी ,जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, सहित कई पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की १५० वीं जयंती के उपलक्ष में गांधी संकल्प पद यात्रा निकाली जिसमे गांव दर गांव भाजपाइयों ने ग्रामीणों से वार्ता की और उनकी समस्याओं और मूल भूत सुविधाओं को जाना व् परखा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, क्षेत्रीय विधायक विक्रम सैनी, केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान , जिला पंचायत सदस्य बबलू गुज्जर, उमेश धीमान सहित सैंकड़ों भाजपाई शामिल रहे ।।

 

 

थाने का निरीक्षण किया2 21 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी का एक और अनूठा रूप आज उस समय देखने को मिला जब उन्होंने ककरौली थाने के निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ क्रिकेट खेला और उनके साथ हंसी मजाक के साथ कार्य प्रणाली दुरूस्त करने के निर्देश भी दिए।
एसएसपी अभिषेक यादव ने आज थाना ककरौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, अभिलेख, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय इत्यादि को चैक किया गया। एसएसपी ने त्यौहारी माहौल के बीच थाने पर सभी पुलिसकर्मियों से वार्ता की और उनकी समस्याओं को जाना तथा सम्बंधित को कमियों की समस्या के तत्काल निस्तारण हेतू आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों से अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाये रखने व जनता के प्रति अपने व्यवहार को अच्छा रखने के लिए निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी का एक अनूठा रूप उस समय देखने को मिला जब उन्होंने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ क्रिकेट भी खेला गया। उन्होंने बाॅलिंग और बैटिंग दोनों में हाथ आजमाए। इस दौरान हंसी-मजाक भी खूब हुई। थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने एसएसपी के साथ खेले गये क्रिकेट को अपने जीवन का यादगार पल बताया।

 

हादसों में घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मौहल्ला बसंत विहार निवासी विपिन पुत्र नन्दकिशोर आज दोपहर बाईक द्वारा अस्पताल चैराहे पर किसी काम से जा रहा था कि घास मन्डी के समीप वह कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ दुकानदारो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शाहपुर के कसेरवा निवासी हरवीर बाईक द्वारा बुढाना के विज्ञाना मे रिश्तेदारी मे जाते वक्त सरिये से लदी टैªक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मंसूरपुर के गंाव जौहरा निवासी उमेश पुत्र शिवनारायण शर्मा स्कूटी द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार मे खरीदारी के लिए जाते वक्त जीप की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल काॅलेज भिजवाया गया। चरथावल के हैबतपुर निवासी विपिन पुत्र चन्द्रकिरण अपने खेतो से पशुओ के लिए चारा लाते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। बताया जाता है कि घास से लदी टैªक्टर-ट्राली अचानक पलट जाने से युवक विपिन घायल हो गया। जिसे सीएचसी पर भिजवाया।

सडक हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। रथेडी बाईपास पर हुए सडक हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी। इसके अलावा चरथावल क्षेत्र में हुए सडक हादसे में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। शामली रोड पर हुए सडक हादसे में पति-पत्नी व उनकी बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी क्षेत्र में रथेडी बाईपास पर पशु पैठ के निकट तेज गति वाहन की चपेट में आकर एक 25 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। डायल 100 द्वारा उसे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु  भेज दिया है। इसके अलावा शामली रोड पर सडक हादसे में कृष्णापुरी निवासी अर्पित जैन उसकी पत्नी व बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गये। तीनों घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में लाया गया जहां से परिजन तीनों को उपचार हेतु निजी चिकित्सालय में ले गये। चरथावल क्षेत्र में अमीरनगर पुलिया पर सडक हादसे में अमीरनगर निवासी दीपक पुत्र बलजीत गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

शांति व्यवस्था के मद्देनजर की पैदल गश्त3 24 |
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फनरनगर द्वारा मय पुलिस बल के थाना भोपा क्षेत्र में शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पैदल गश्त की गयी। थाना भोपा के मुख्य-मुख्य बाजारों एवं सडकों पर गश्त कर व्यापारियों एवं राहगिरों से वार्ता कर उनकी समस्या की जानकारी की गयी एवं स्वयं सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की जानकारी कर उसे और सुदृढ बनाने का आश्वासन दिया।

 

 

 

आपसी विवाद में मारपीट कर किया घायल4 22 |
भोपा। आपसी विवाद मे हुई कहासुनी व मारपीट मे दो महिला व दो पुरूष घायल हो गए। आपसी झगडे पर मौके पर पहंुची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव बेहडा थू्र मे विक्रम व सुभाष के बीच नाली विवाद को लेकर हुई कहासुनी मे मारपीट हो गई। आपसी मारपीट मे दो महिला व दो पुरूष घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने तहरीर लेते मामले की छानबीन शुरू की।

 

 

 

31 को होगा सम्मान
खतौली। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ३१ अक्टूबर को सुबह दस बजे पटेल जागृति मंच द्वारा मीरापुर रोड स्थित राजेश फार्म में गुर्जर समाज के मेधावी छात्र-छात्र अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कैराना के सांसद प्रदीप चैधरी मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महर्षि पंतजलि अंतर्राष्ट्रीय दिव्य योगपीठ पुरकाजी के स्वामी कर्मवीर करेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष अमरेश गुर्जर व सचिव सुशील गुर्जर ने दी।

चालान किया
भोपा। भोपा थाना क्षेत्र के गांव शुक्रतारी में बीते सोमवार देर शाम गांव के चैराहे पर पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के हुए झगड़ा हो गया था। इस दौरान युवती भावना पत्थर लगने से घायल हो गई थी। जिसे भोपा सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार को दीपक, उदल, अनुज, अजय व दूसरे पक्ष से तेजपाल, महीपाल, सोमकिरण, महक सिंह शांति भंग में चालान किया है।

दिया मानवता का परिचय
भोपा। पुलिस ने अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हुए बछडे का इलाज करवाकर इंसानियत का परिचय दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते क्षेत्र मे गश्त के दौरान पूपी हंडेªड डायल की पीआरवी 2233 ने मानवता का परिचय देते हुए प्राईवेट डाक्टर को बुलाकर बछडे का इलाज करवाया। बताया जाता है कि बछडा दो दिन से सडक किनारे पडा था। जिस पर निगाह पडते ही पुलिस ने उक्त बछडे का उपचार कराया।

शिविर 31 को
मुजफ्फरनगर। कंाग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इन्दिरा गंाधी के 35 वें बलिदान दिवस एंव देश के प्रथम गृह मन्त्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंति के अवसर पर 31 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे जिला चिकित्सालय मे रक्तदान शिविर आयोजित होगा। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे पालिकाध्यक्ष अंजु अग्रवाल एवं पूर्व मंत्री दीपक कुमार मौेेेेजूद रहेंगे। सेवादल जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम मे जिला व शहर कमैटी के अलावा युवा कंाग्रेस, महिला कंाग्रेस, छात्र संगठन एवं फ्रन्टल अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

पैराई सत्र का हुआ शुभारम्भ6 20 |
खतौली। 2.30 करोड़ कुंतल गन्ना पेराई लक्ष्य के साथ जनपद मुजफ्फरनगर की त्रिवेणी शुगर मिल खतौली ने गन्ना पेराई का कार्य किया शुरू, आज दिनांक ३० अक्टूबर बुधवार के दिन त्रिवेणी शुगर मिल के वीपी डॉ अशोक के नेतृत्व में किसानों का सबसे बड़ा मेला एवं जनपद मुजफ्फरनगर के साथ-साथ सहारनपुर मंडल में सबसे पहले गन्ना पेराई की शुरूवात, जनपद मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा लगभग १.३० लाख क्षमता के साथ त्रिवेणी सूगर मिल खतौली पेलती है गन्ना, सत्र की नई शुरुआत के लिए किसानों में काफी उत्साह।

 

दंगा नियंत्रण उपकरणों का निरीक्षण 7 21 |
मुजफ्फरनगर। जनपद के समस्त थानों में दंगा नियंत्रण यंत्रों का निरीक्षण किया गया। शांति व्यवस्था कायम रखने एवं किसी भी अप्रीय घटना को रोकने के लिए सभी थानों पर दंगा नियंत्रण उपकरणों को चैक किया गया। साथ ही शस्त्रों के साफ-सफाई भी की गई। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना ककरौली पर मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों की चैकिंग करते हुए उनकी गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया साथ ही सख्त निर्देश दिया गया कि सभी लोग अपने पास मौजूद दंगा नियंत्रण के सामानों को अच्छी तरह से जांच परख लें, कौन-कौन से अस्त्र-शस्त्र चलने में निपुण है, कौन-कौन से हथियार बेकार पड़े हैं। ऐसे असलहों की तत्काल मरम्मत करवा ली जाए। थानों पर पर्याप्त मात्रा में बॉडी प्रोटेक्टर, बुलेट प्रूफ जैकेट, आंसू गैस के गोले, रबड़ की गोलियां, फव्वारा मारने वाले यंत्र आदि की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये।

 

योग शिविर का समापन8 18 |
मुजफ्फरनगर। योग सम्पुर्ण विश्व को भारतीय सँस्कृति की ओर से अनमोल भेट हैं। अपनी इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज गावँ तितावी में आर्ट ऑफ लिविंग के ग्रामीण आनंद की लहर शिविर का समापन हुआ, इसमे मुख्य रूप से योग, प्राणायाम, ध्यान व सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया गया। तथा सभी प्रतिभागियों को भारत सरकार के स्किल इंडिया व ब्यूटी वेल्नेस सैक्टर की ओर योग पदेजतनबजवत लेवल ४ के प्रमाण पत्र प्रदान किये गये, इस प्रमाण पत्र के आधार पर कोई भी युवक अपने गांव या शहर में योग केन्द खोल सकते हैं या किसी भी निजी या सरकारी नौकरी के लिए योग्य होते हैं, शिविर के संचालक व योग ट्रैनर डॉ अश्वनी कुमार का मानना है कि बदलती हुई जीवन शैली व दूषित वातावरण के प्रभाव से बीमार व बीमारियों दोनो की संख्या बढ्ने ही वाली है जो किसी डॉक्टर या दवाई के बस की बात नहीं है। हर व्यक्ति आरोग्य तभी सिद्ध कर सकता हैं जब वह योग के मार्ग पर चलने का संकल्प ले तथा हर गली व गावँ मे योग केन्द्रों का संचालन प्रारंभ किया जाये। इस शिविर को सफ़ल बनाने में आशीष लाटियान, नितिज्ञ आर्य, पूजा रानी, व निशा रानी ने भरपूर सहयोग दिया

 

उत्सव की तरह मनाया जाएगा अंतरा दिवस
 मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवारों को नियोजित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत परिवार को नियोजित करने के लिए कई सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी के मद्देनजर परिवार नियोजन की अस्थाई विधियों के प्रोत्साहन के लिये सभी सामुदायिक, प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर अब सप्ताह में एक दिन अंतरा दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इसके लिये शासन की ओर से गुरुवार का दिन निर्धारित किया गया है। परिवार नियोजन की अस्थायी विधियों को  लोगों तक पहुंचाने के लिये शासन की ओर से निर्देश जारी किये गये हैं।  परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा वीके जैन ने बताया अंतरा दिवस जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों पर प्रत्येक गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिवस के अलावा समुदाय के लिये परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों को हर दिन उपलब्ध कराया जाएगा। अंतरा दिवस पर अस्पतालों  में पंजीकरण काउंन्टर लगाया जाएगा। पंजीकरण के बाद लाभार्थी को परार्मश कक्ष में भेजा जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर प्रचार व प्रसार सामग्री उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया अंतरा दिवस पर इच्छुक लाभार्थी को लाने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी को दी गयी है। इसके लिये उन्हें कार्यक्रम से पूर्व दो दिन इसका प्रचार व प्रसार करना होगा। च्परिवार नियोजन में निभाएं जिम्मेदारी, मॉ और बच्चे के स्वास्थ्य की पूरी तैयारीज् इसकी थीम रखी गयी है। अंतरा दिवस के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के लिये सभी अस्पतालों में सीएमओ की ओर से नोडल अधिकारी भी नामित किये गये हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शादी और पहले बच्चे व दूसरे बच्चे के बीच तीन साल का अंतराल रखने पर विशेष फोकस रखना है। कार्यक्रम के दौरान अंतरा, कंडोम,  ओरलपिल्स छाया आदि सेवाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया जाएगा। इसके लिये आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया परिवार नियोजन की ये सुविधाएं अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में सुधार लाया जा सकेगा।

 

बाइक सवार हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी के निकटवर्ती गंाव बिलासपुर निवासी शाहिद पुत्र रफीक बाईक द्वारा मेरठ बाईपास पर जाते वक्त जानसठ बाईपास के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ ग्रामीणो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

 

जहरीले पदार्थ का सेवन
तितावी। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सूत्रो के अनुसार क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव नसीरपुर निवासी युवक गौरव ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15037 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk