फिल्मी चक्कर

Insta Pics: Nick Jonas संग फिर रोमांटिक मूड में दिखीं Priyanka Chopra

Nick Jonas ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों में कपल को ताहो झील के बीच रोमांटिक पोज देते हुए देखा जा सकता है. Priyanka Chopra के साथ बिताए गए इन खूबसूरत पलों को निक जोनस ने ‘मैजिक ऑवर’ कहा है.

Priyanka Chopra को एक वीडियो में गोल्फ खेलते हुए निक जोनस को चीयर करते हुए देखा गया. सोशल मीडिया पर कपल का यह वीडियो काफी पसंद किया गया था. अब इनकी नई मनमोहक तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.

Nick Jonas ने प्रियंका के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैपशन में लिखा, ‘मैजिक ऑवर’. कैप्शन में उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है. निक के कैप्शन के अनुसार, कपल की ये दिलकश तस्वीरें ताहो झील की हैं, जहां वे अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए खूब मजे किए.

सामने आई तस्वीरों में झील के बीचो बीच Priyanka Chopra-Nick Jonas को बोट पर एक साथ रोमांटिक पोज़ देते हुए देखा जा सकता है. स्टार कपल के लुक की बात करें तो देसी गर्ल ऑरेंज ड्रेस में नजर आ रही हैं.

उन्होंने ब्लैक जैकेट कैरी कर अपने लुक को पूरा किया है. वहीं निक ऑल ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों में कपल को बोट राइड का लुत्फ लेते देखा जा सकता है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + fifteen =