झांसी रानी चौक के पास अवैध अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के झांसी रानी चौक के पास नगरपालिका ठेकेदार द्वारा अवैध अतिक्रमण छोटे व्यापारियों के द्वारा कराया जा रहा था
जिसकी सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह द्वारा ईओ नगर पालिका को अवैध अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए और नगरपालिका ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा गया
प्रशासन के नोटिस को ताक पर रख अपनी जिद पर उतारू ठेले वाले। https://t.co/k3ErasdygW pic.twitter.com/BnYapYAA07
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) January 2, 2021
विगत दिवस नगरपालिका ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही हड़कम्प मच गया था और अतिक्रमण साफ हो गया था इसी कड़ी में जब से नगरपालिका ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज हुआ है
तब से ही झांसी रानी चौक के आसपास छोटे छोटे दुकानदारों द्वारा जो अतिक्रमण किया गया था वह अब साफ हो चुका है और चारों तरफ कोई भी अवैध दुकान नहीं लगी हुई है
