Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोडवेज बस और कार की भिडंत, कार चालक घायल

बुढ़ाना। घने कोहरे में रोडवेज बस और एक कार की जबरदस्त तरीके से भिड़ंत हो गई। जिसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि कार चालक घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना की फल मंडी के पास घने कोहरे में सवारियों से भरी रोडवेज बस और कार की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस कार को लगभग १०० मीटर तक दूर घसीटते हुए ले गयी।

तब बस में बैठी सवारियों ने शोर मचा दिया। इस दुर्घटना में कार चालक को चोट आई। तब सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची

बुढ़ाना पुलिस ने घायल को कार से निकालकर हस्पताल पहुंचाया और क्रेनघ् की सहायता से कार और बस को सड़क से हटवाया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =