अन्तर्रराज्यीय ATM फ्राड गैंग का खुलासा,2 शातिरअभियुक्त गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने एटीएम फ्राड गिरोह के दो सदस्यों को 27 एटीएम कार्ड फ्राड की गयी हजारों की नकदी, शस्त्रों व बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया।
एसएसपी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज विकास भवन स्थित पीएनबी के एटीएम के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
~सराहनीय कार्य~
थाना सिविल लाईन:- अन्तर्रराज्यीय ATM फ्राड गैंग का खुलासा,2 शातिरअभियुक्त गिरफ्तार।
बरामदगी-
*27 ATM कार्डस (विभिन्न राज्यों व जनपदों के)
*21 हजार रूपये (फ्राड किये हुये)
*02 मोटर साईकिल
*01 तमन्चा,05 कारतूस 315 बोर
*01 मोबाईल(गैंग द्वारा प्रयुक्त) @CMOfficeUP pic.twitter.com/ifzUTqVm0a— MUZAFFARNAGAR POLICE (@muzafarnagarpol) July 3, 2020
जिनके पास से 27 एटीएम कार्ड, 21 हजार रूपये की नकदी, एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए है। एसएसपीने बताया कि पकडे गये बदमाश अनुज कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी लहवौली थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार, नीटू पुत्र नरेश निवासी बुड्ढाखेडा थाना चरथावल है।
उनका तीसरा साथी पप्पू उर्फ प्रवेश पुत्र चतरू निवासी महटौली देवबंद मौके से फरार हो गयां एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में सक्रिय है।
गिरोह के सदस्य एटीएम के आसपास सक्रिय रहते है और पैसे निकालने आने वाले वृद्ध महिला या अकेले व्यक्ति को देखकर एटीएम मशीन का बटन पहले ही दबा देते है जिससे एटीएम से नकदी नहीं निकलती है।
इसके बाद मदद के नाम यह लोग पैसे निकालने आने वाले व्यक्ति का पासवर्ड मालूम कर लेते है और झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लेते है इस प्रकार यह गिरोह अब तक लाखों रूपये का फ्राड कर चुका है।
एटीएम में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण यह लोग बडे मॉल और पैट्रोल पम्पों पर कार्ड को इस्तेमाल कर रकम निकाल लेते है। पुलिस ने पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है और फरार आरेपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
