खेल जगत

IPL 2023: जिओ सिनेमा ने व्यूअरशिप का रचा इतिहास, 2.4 करोड़ फैंस ने देखा CSK और RCB का मुकाबला

IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में फैंस के चहते महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आमने-सामने थे. यह मैच काफी रोमांचक रहा मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हए धोनी की टीम सीएसके ने 227 रनों का लक्ष्य आरसीबी को दिया.

हालांकि आरसीबी लक्ष्य से 8 रन पीछे रह गई और यह मुकाबला हार गई. इस मैच को रोमांच इस कदर देखा गया की जिओ सिनेमा पर व्यअरशिप के पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए. चेन्नई और आरसीबी का यह मुकाबला 2.4 करोड़ लोगों ने लाइव देखा.

जियो-सिनेमा ने व्यूअरशिप का अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. जियो-सिनेमा पर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) मैच के दौरान दर्शकों की संख्या 2 करोड़ 40 लाख के आंकड़े को पार कर गई. ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो-सिनेमा पर मौजूदा आईपीएल 2023 सीज़न में, यह अब तक की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप है. इससे पहले 12 अप्रैल को दर्शकों की संख्या 2.2 करोड़ पहुंची थी.

बीसीसीआई ने इस टाटा आईपीएल सीज़न 2023 के टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार, अलग अलग कंपनियों को दिए हैं. इसका सीधा फायदा डिजिटल को मिलता दिखाई दे रहा है. जियो-सिनेमा आईपीएल मैचों की स्ट्रीमिंग मुफ्त कर रहा है. इससे भी आईपीएल दर्शकों के बीच उसकी पैठ बनी है.

2.4 करोड़ दर्शकों की संख्या कितनी बड़ी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2019 सीज़न के फाइनल मैच के दौरान डिज्नी हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा व्यूअरशिप 1.86 करोड़ दर्ज की गई थी.

आईपीएल अभी अपने लीग मैचों के चरण में हैं और अभी से जियो-सिनेमा ने पिछले सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. जैसे जैसे आईपीएल फाइनल की ओर बढ़ेगा जियो-सिनेमा पर दर्शकों की संख्या में और इजाफा देखने को मिल सकता है. कंपनी का दावा है कि रोजाना लाखों नए दर्शक उसके स्ट्रीमिंग ऐप के जरिए आईपीएल से जुड़ रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 17 =