खेल जगत

IPL: संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी, राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से दमदार जीत दर्ज की

IPL में रविवार को दूसरे मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से दमदार जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 177 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को शिमरॉन हेटमायर ने शानदार जीत दिलाई। शिमरॉन हेटमायर ने इस मैच में आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान को हारी हुई बाजी जीता दी। हेटमायर ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों नाबाद 56 रनों की पारी खेली। इसमें उनके बल्ले से 2 चौके और पांच छक्के निकले। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहली जीत दर्ज की।      

गुजरात जैसी मजबूत टीम के सामने राजस्थान रॉयल्स को 178 रनों का लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में राजस्थान के दोनों धाकड़ ओपनर जोस बटलर और जायसवाल जल्दी पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने आतिशी बल्लेबाज़ी की। सैमसन ने अपनी इस पारी में सिर्फ 32 गेंद पर 60 रन बनाए। सैमसन ने अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। संजू सैमसन ने अपनी टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। 

 बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात टाइटंस ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाए। गुजरात ने राजस्थान के सामने जीत के लिए राजस्थान को जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य रखा था। गुजरात के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर ने 46 और शुभमन गिल ने 45 रन बनाए। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 3 =