खेल जगत

IPL Retention 2022-दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया

IPL Retention 2022 की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है. फ्रेंचाइजी ने कप्तान ऋषभ पंत, स्पिनर अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिच नॉर्किया को अपने साथ बरकरार रखा है. व

राजस्थान रॉयल्स ने तीन खिलाड़ियों को अपने साथ रखा है. उसने कप्तान संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया है. 

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो फ्रेंचाइजी ने पंत को 16 करोड़, अक्षर को 9 करोड़, शॉ को 7.50 करोड़ और नॉर्किया को 6.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. टीम को हालांकि आर अश्विन और कागिसो रबाडा जैसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को छोड़ना पड़ा है. इन खिलाड़ियों को टीम नीलामी में खरीदने का प्रयास कर सकती है.

कंधे में चोट के बाद वापसी करते हुए दिल्ली की कप्तानी वापस नहीं मिलने के कारण स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर टीम को छोड़कर जा रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के पिछले दो सीजन में अच्छा प्रदर्शन की है. टीम एक बार फिर पंत की कप्तानी में खेल सकती है. 

राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन, बटलर और ओपनर यशस्वी जायसवाल पर भरोसा कायम रखा है. संजू सैमसन एक बार फिर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. हालांकि संजू सैमसन को पिछले सीजन में कप्तान बनाने के बाद भी टीम की किस्मत नहीं बदली थी, लेकिन टीम ने उनपर एक बार फिर भरोसा जताया है. 

सैमसन को 14 करोड़, बटलर को 10 करोड़ और जायसवाल को 4 करोड़ में रिटेन किया गया है. यशस्वी जायसवाल अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =