उत्तर प्रदेश

Shamli News: गांव भी विकास के मामले में शहरों से पीछे नहीं: गन्ना मंत्री सुरेश राणा, लाभार्थियों को लाखों रुपए की धनराशि दी

Shamli News: थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि पहुंचे, इसके मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री सुरेश राणा थे। राणा ने  पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में कहा कि Yogi सरकार ने आप सब को बहुत अधिकार दिए हैं और उन्हीं अधिकारों के चलते आज सरकार के द्वारा भेजी जा रही विकास की योजनाओं का पैसा भी धरातल पर उतर रहा है। अब गांव भी विकास के मामले में शहरों से पीछे नहीं है।

पीने के पानी के लिए बड़ी-बड़ी टंकियां, सीसी की सड़कें और 18 घंटे लाइट भी गांव में आ रही है, अब गांव में भी बच्चों की पढ़ाई के लिए प्राथमिक विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में कन्वर्ट किया गया है। ग्राम पंचायतों का स्तर पिछले 5 सालों में विकास के मामले में काफी सुधरा है। और इसका श्रेय केवल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को जाता है।

BJP प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शामली जिले की थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन नगर पंचायत परिसर में आयोजित किया गया।

 राणा ने मंडी परिषद लखनऊ द्वारा मंडी समितियों के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत रहीश निवासी भनेड़ा उद्दा को गन्ने की फसल जलने पर ₹10000 की सहायता राशि, इमरान निवासी सोंटा रसूलपुर दुर्घटना में पैर से दिव्यांग होने के बाद ₹40000 की सहायता राशि

सीमा निवासी गांव महमूद गढ़ पति की मृत्यु के पश्चात ₹300000 की सहायता धनराशि, अनीता निवासी गोगवान जलालपुर पति की मृत्यु के पश्चात ₹300000 की सहायता धनराशि एवं इमरान गांव निवासी भैसानी गन्ने की फसल जलने के बाद ₹45000 की सहायता धनराशि के चेक सौंपते हुए लाभार्थियों को हर मुश्किल घड़ी में सरकार के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया।

गन्ना मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार प्रदेश की जनता की चिंता करते हुए हर समय उनके साथ खड़ी हैं मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक के माध्यम से धन राशि सौंपी गई है। ताकि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता पहुंचाई जा सके।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दीपक कोरी, रामपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ नीरज सैनी, मोनू ठाकुर, संयोजक जिला पंचायत प्रकोष्ठ व जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह मादलपुर, जिला उपाध्यक्ष आनंद पुण्डीर, मण्डल अध्यक्षगण भूपेंद्र चौधरी, राकेश राणा, ऋषिपाल फोजी, योगेंद्र पाल, विधानसभा संयोजक वीरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − two =