वैश्विक

ईरान: कोरोना कीटाणुशोधन वाहन, एंबुलेंस और मेडिकल उपकरणों की परेड निकाली

ईरान में सेना दिवस के मौके पर अलग ही नजारा देखने को मिला।ईरान ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान शनिवार को अपना 42वां सेना दिवस मनाया। ईरान ने हथियारों के शक्ति प्रदर्शन की जगह कोरोना कीटाणुशोधन वाहन (डिसइन्फेक्शन), मोबाइल एंबुलेंस और मेडिकल उपकरणों की परेड निकाली।

Imageईरानी जवानों के हाथों में बंदूक और राइफलों की जगह कोरोना के संक्रमण से बचाने वाले कीटाणुशोधन गियर नजर आए। जवानों ने पीपीई किट पहन रखी थी और कुछ जवान खास तरह से बने हुए मास्क पहने नजर आए। 

ईरान में अब तक करीब 81 हजार लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं जबकि पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने जवानों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि अभी हालात सामान्य नहीं हैं। हमारे दुश्मन छुपे हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि डॉक्टर और नर्स इस युद्ध के मैदान में सबसे आगे हैं। इसलिए सामान्य तरीके की परेड आयोजित नहीं हो सकती है। उन्होंने मिलिट्री के 11,000 चिकित्साकर्मियों का आभार जताया जो कोरोना संकट में देशभर के अस्पतालों में तैनात हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 4 =