Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पीपीई किट पहनकर फूल बरसाए

मुजफ्फरनगर। कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पीपीई किट पहनकर फूल बरसाए। जो किट खुद पहनी उसे कोरोना योद्धाओं को देने की जहमत नहीं उठाई। इसके फोटो वायरल हो रहे हैं।

मोहल्ला बाहरी मल्हूपुरा, केवलपुरी, आनंदपुरी, इंदिरा कालोनी में भाजपाईयों ने कोरोना रोकने में सहयोग कर रहे पुलिस कर्मियों का स्वागत किया।

यह स्वागत पूरे शहर में चर्चाओं का विषय बना। इसका कारण है कि समस्त भाजपा कार्यकर्ता पीपीई किट पहने हुए थे लेकिन जिन पुलिस कर्मियों का स्वागत किया किया वह अपनी वर्दी में थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा करने वाले चिकित्सकों, सफाई कर्मियों और पुलिस कर्मियों को पीपीई किट देने की जहमत नहीं उठाई। भाजपा नेताओं के ये फोटो वायरल भी हो रहे हैं।

इस संबंध में जब भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस प्रकरण में जानकारी नहीं है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − one =