वैश्विक

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर ने अपना त्यागपत्र देश के राजा को सौंप दिया

Mahathir Bin Mohamad (File Photo)मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने सोमवार को अपना त्यागपत्र देश के राजा को सौंप दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। विश्व के सबसे उम्रदराज नेता 94 वर्ष के महातिर ने उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा सरकार गिराने और प्रधानमंत्री बनने जा रहे अनवर इब्राहिम को पद भार संभालने से रोकने की कोशिशों के बाद यह फैसला लिया।

इस चौंकाने वाले कदम से पहले 24 घंटे तक राजनीतिक नाटक चला जिसमें अनवर के खुद के ‘पैक्ट ऑफ होप’ गठबंधन के प्रतिद्वंद्वी और विपक्षी नेता नई सरकार बनाने का प्रयास करते नजर आए। इस गठबंधन को 2018 में चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली थी।

खबर थी कि गठबंधन महातिर के संभावित उत्तराधिकारी अनवर को बाहर करने की योजना बना रहा था और उनकी पार्टी के ज्यादातर सांसद किसी भी वक्त उनके प्रधानमंत्री बनने की राह में रोड़े अटकाते।

अनवर और महातिर के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, लेकिन 2018 के चुनावों से पहले उनमें मित्रता हो गई थी। महातिर ने उनके पूर्व दुश्मन को सत्ता सौंपने की बात कई बार दोहराई थी।

हालांकि सोमवार सुबह ये प्रयास विफल होते दिखे जब उनके कार्यालय ने घोषणा की कि महातिर ने मलेशिया के प्रधानमंत्री के तौर पर दोपहर एक बजे राजा को अपना इस्तीफा भेज दिया है। आगे क्या होगा इस बारे में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

भले ही राजा की भूमिका मुख्यत: रस्मी हो लेकिन वह देश के प्रधानमंत्री की नियुक्ति की पुष्टि करते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि अनवर राजा को इस बात पर सहमत करने की उम्मीद कर रहे होंगे कि उनके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सांसदों का समर्थन है। हालांकि महातिर की पार्टी बरसातू ने भी घोषणा की कि वे ‘पैक्ट ऑफ होप’ गठबंधन से अलग हो रहे हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =