वैश्विक

#Viral उतार फेंका हिजाब: Iran में महिलाओं के साथ हो रही क्रूरता पर खुलकर बोलीं Iranian पत्रकार Masih Alinejad

Iranian पत्रकार और कार्यकर्ता मसीह अलीनेजाद (Masih Alinejad) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने शरिया कानून की शक्ल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाया है. दरअसल अलीनेजाद ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए महिलाओं को हिजाब पहनने पर मजबूर करने वाले शरिया कानूनों के खिलाफ एक कैंपेन शुरु किया है. 

हिजाब को उतारा

अपने ट्वीटर थ्रेड में पहले तो वो हिजाब पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने (Masih Alinejad)  हिजाब की तरफ इशारा करते हुए कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक, तालिबान और आईएसआईएस हमें इसी तरह देखना चाहता है.” लेकिन फिर उन्होंने उस हिजाब को उतारा और कहा, ‘यह मेरा असली रूप है.

ईरान में मुझसे (Masih Alinejad) कहा गया कि अगर मैं हिजाब उतारती हूं तो मुझे बालों से लटका दिया जाएगा, मुझ पर कोड़े बरसाए जाएंगे, जेल में डाल दिया जाएगा, जुर्माने लगेंगे, हिजाब नहीं पहनने पर पुलिस हर रोज मेरी पिटाइ करेगी, मुझे स्कूल से बाहर निकाल दिया जाएगा, साथ ही अगर मेरा रेप होता है तो वह मेरी गलती होगी.

https://twitter.com/AlinejadMasih/status/1483432131275726849?ref_src=twsrc%5Etfw

उन्होंने आगे कहा कि मुझे सिखाया गया था कि अगर मैं अपना हिजाब निकालती हूं तो मैं अपनी मातृभूमि पर एक महिला की तरह नहीं रह सकूंगी.’

इस्लामोफोबिया के लिए मैं ही जिम्मेदार: Masih Alinejad

मसीह अलीनेजाद (Masih Alinejad) आगे कहतीं हैं कि यहां पश्चिम में भी मुझे चुप रहने को कहा गया. लोगों का मानना था कि अगर मैं इनके खिलाफ आवाज उठाती हूं और अपनी कहानियां लोगों तक पहुंचाती हूं तो इस्लामोफोबिया के लिए मैं ही जिम्मेदार होऊंगी. उन्होंने कहा कि मैं मिडिल इस्ट की एक महिला हूं और मुझे इस्लामिक कानूनों से डर लगता है.

फोबिया एक तर्कहीन डर होता है लेकिन मेरा और शरिया कानून के अंतर्गत रहने वाली मिडिल ईस्ट की कई महिलाओं के डर के पीछे तर्क हैं, लेट अस टॉक.’

महिलाओं को आगे आकर बात करने के लिए कहना चाह रही

इस वीडियो के जरिए मसीह (Masih Alinejadइस्लामिक कानूनों के प्रति महिलाओं को आगे आकर बात करने के लिए कहना चाह रही है. उन्होंने अपने वीडियो के कैप्शन में लेट अस टॉक के हैशटैग कै भी इस्तेमाल किया है. जिसे देखकर साफ लग रहा है कि मसीह अब शरिया कानून की शक्ल में हो रही महिलाओं पर क्रूरता के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगी. 

https://twitter.com/AlinejadMasih/status/1475916353118912524?s=20

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 10 =