वैश्विक

इराक: प्रदर्शनकारियों और शिया धर्मगुरु के समर्थकों में हुई हिंसक झड़पों में 11 लोग मारे गए

इराक में प्रदर्शनइराक में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी दो खेमों में बंट गए हैं। शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र ने प्रदर्शनकारियों के अमेरिकी विरोध और नए पीएम के एलान के बाद सरकार विरोधी मुद्दे से भटकने पर आंदोलन से हाथ खींच लिए। इसके बाद कुछ गुट उनके विरोधी हो गए।

गुरुवार को प्रदर्शनकारियों और शिया धर्मगुरु के समर्थकों में हुई हिंसक झड़पों में 11 लोग मारे गए।’इराक के सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है कि इन झड़पों में करीब 71 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सद्रेन स्क्वायर पर सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और शिया धर्मगुरु अल-सद्र के समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं।

बता दें कि शिया धर्मगुरु ने अक्तूबर से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों का शुरू से समर्थन किया था। लेकिन राष्ट्रपति बरहाम सालिह की तरफ से शनिवार को संचार मंत्री मोहम्मद तौफीक अलवी को नया पीएम घोषित करने के बाद वे इस आंदोलन से अलग हो गए थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + ten =