जिला पंचायत सभागार मे आयोजित बैठक मे बिन्दुवार समीक्षा की
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत सभागार मे आयोजित बैठक मे बिन्दुवार समीक्षा की तथा बैठक मे मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर कचहरी स्थित जिला पंचायत के सभाकक्ष मे श्रमिक रोजगार समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
कामगारों एवं श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा व विकास के लिए जिला स्तरीय(सेवायोजन एवं रोजगार) समिति की बैठक @DmMuzaffarnagar pic.twitter.com/EAY2YARer7
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 9, 2020
बैठक की अध्यक्षता कर रही डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बैठक के दौरान कई अहम मुददो पर बिन्दुवार समीक्षा की।
तथा निर्देशित किया कि श्रमिको को रोजगार सम्बन्धी कार्य मे किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरती जाए। जिलाधिकारी ने श्रमिक रोजगार जिला समिति की बैठक के दौरान श्रमिको को रोजगार व अन्य बिन्दुओ पर जानकारी ली
एवं बैठक मे मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सी.डी.ओ आलोक यादव व श्रम विभाग तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
