Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने गुड़ मंडी का किया निरीक्षण,व्यापारियों की स्थिति को जाना

मुजफ्फरनगर। सोशल डिस्टेंसिग के आधार पर देश की सबसे बडी समस्या कोरोना के प्रभाव से बचा जा सकता है। सभी नागरिको को अपने घरो मे रहते हुए कोरोना को हराने मे मदद करनी होगी। इस समय कोरोना वायरस का प्रभाव ही सबसे बडी समस्या है।

कूकडा नवीन मन्डी स्थल स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान ने मीडिया ये रूबरू होतेे हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि कूकडा मंडी के व्यापारियो की छोटी-छोटी समस्याए लगातार सामने आ रही थी।

जिसके मददेनजर आज उन्होने व्यापारियो के बीच पहुंच कर व्यापारियो व किसानो की समस्याओ को जाना। उन्होने बताया कि कूकडा मंडी के व्यापारियो ने प्रमुखता के साथ दि समस्या रखी जिनमे एक समरू गुड की पैकिंग के लिए गत्ते के डिब्बो की समस्या सामने आयी है। जिसके लिए प्रशासन से बात की जाएगी तथा प्रयास किया जाएगा कि डिब्बे का निर्माण करने वाली फैक्ट्री को चालू करवाने की परमिशन के लिए प्रशासन से बात की जाएगी। व्यापारियो की दूसरी समस्या जूट के बैग की है जो गोरखपुर से आते है।

जूट के बैग के सम्बन्ध मे भी कोई व्यवस्था कराई जाएगी।  डा.संजीव बालियान ने कहा कि मंडी मे आगमी 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होनी है। उन्होने एडीएम वित्त आलोक कुमार से बातचीत की तो एडीएम आलोक कुमार सिह ने बताया कि गेहूं खरीद की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 15 अप्रैल से जनपद मे सभी 48 स्थानो पर गेहूं की खरीद होगी।

जिसकी तैयारियां चल रही है। गेहूं खरीद के लिए सैन्टर तैयार किए जा रहे हैं। उन्होने बताया कि जनपद की सभ्ी चीनी मिले व कोल्हू चल रहे हैं। चीनी मिले 85 प्रतिशत तक बोण्ड कर चुकी है। जब तक खेतो मे गन्ना खडा है। मिले चलती रहेंगी। कोराना से बचाव के सम्बन्ध मे मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि जनपद मे तीन जमाती व एक महिला पॉजिटिव मिले है।

प्रशासन द्वारा शेरनगर आदि का सील कराया गया है। मंत्री संजीव बालियान ने जनपदवासियो से अपील की है कि सभी नागरिक अपने अपने घरो मे ही रहें तथा घर मे रहकर कोरोना को हराने मे सहयोग करे।

इस दौरान मंडी समिति सचिव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, व्यापारी नेता अरूण खण्डेलवाल, श्यामसिह सैनी, जितेन्द्र कुच्छल, कुलदीप सिंघल काकन,राजीव गर्ग, संजय मित्तल, सीओ नई मन्डी धनंजय कुश्वाहा, इंस्पैक्टर नई मन्डी दीपक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। बाद मे डा.संजीव बालियान श्याम सिह सैनी के प्रतिष्ठान पर गए तथा वहां व्यापारियो से बात करी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 20 =