उत्तर प्रदेश

जगदगुरु रामभद्राचार्य ने भागवत के DNA वाले बयान को बताया गलत

जगदगुरु रामभद्राचार्य ने पहली बार योगी सरकार के खिलाफ बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के डीएनए वाले से असहमति जताई है।

दरअसल बुधवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जगदगुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने जगदगुरु से कई मामलों पर बातचीत की। संघ प्रमुख के अलावा दत्तात्रेय होसबोले, चंपत राय और तुलसी पीठ आचार्य रामचंद्र दास भी मौजूद थे।

जगदगुरु रामभद्राचार्य ने यूपी की सरकार को सोशल मीडिया की सरकार बता दिया। उन्होंने प्रदेश की सरकार के कामकाज को लेकर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने सरकार का कोई जमीनी आधार नहीं नजर आता है सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित है। लेकिन उन्होंने यूपी में फिर से बीजेपी की सरकार बनने की बात कही।

आरएसएस प्रमुख से मुलाकात के बाद रामभद्राचार्य ने गोहत्या को पूरी तरह से रोकने की बात कही। जगदगुरु ने भागवत के बयान को गलत बताया। उनका कहना है कि मोहन भागवत का सभी भारतीयों का डीएनए एक ही होने वाली उचित नहीं है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 20 =