उत्तर प्रदेश

Jahangirpuri हिंसाः राकेश टिकैत बोले-संविधान अलमारी में बंद, बुलडोजर से ट्रैक्टर करेंगे मुकाबला

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 10 साल पुराने ट्रैक्टर बंद करने पड़े तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। बुलडोजर के सामने ट्रैक्टर ही खड़े होंगे। दिल्ली में चार लाख ट्रैक्टर इकठ्ठा कर किसान सरकार को ताकत दिखा चुके हैं।

जिन अधिकारियों के कार्यकाल में अतिक्रमण हुआ, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि संविधान अलमारी में बंद कर दिया गया है।

Jahangirpuri जैसे मामलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब हुई है। किसी एक बिरादरी को इस तरह टार्गेट नहीं किया जाना चाहिए। बेरोजगारी, महंगाई और विकास जैसे मुद्दों पर सरकार को काम करने की जरूरत है।

किसान अपने ट्रैक्टर से 40 से 50 साल तक भी खेती कर सकता है, लेकिन एनसीआर में दस साल पुराने ट्रैक्टर ही बंद करने पड़े तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। कभी न कभी बुलडोजर का मुकाबला ट्रैक्टर ही करेगा।

राकेश टिकैत किसानों की समस्याओं को डीएम कार्यालय पहुंचे

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) किसानो की समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पहुंच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह को सम्बोधित ज्ञापन मे किसानो की खेती की हो रही नीलामी सहित कुछ अन्य मुददो पर ज्ञापन सौपा।

इस दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि भाकियू हमेशा से ही किसान हित की लडाई लडती चली आ रही है। जिसके चलते क्षेत्र के किसानो की समस्याओ के समाधान के लिए वे आज जिला मुख्यालय पर आए हैं। इस दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत के साथ भाकियू के कई अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =