उत्तर प्रदेश

जय जवान, जय किसान रैली में में भी गरजेंगी प्रियंका गांधी, तैयारी बडे पैमाने पर: जानें पूरा कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। किसानों के समर्थन में सहारनपुर के बाद बिजनौर ओर मेरठ में भी महापंचायत का आयोजन कर चुकी कांग्रेस महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अब मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली जय जवान, जय किसान रैली में भी भाग लेंगी।

रैली का आयोजन पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के निर्देशन तथा उनके पुत्र पूर्व विधायक पकंज मलिक के संयोजन में होगा।कांग्रेस द्वारा किसानों के समर्थन में आयोजित की जा रही जय जवान जय किसान रैली मे बीस फरवरी को बघरा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। इसकी तैयारी बडे पैमाने पर की जा रही है।

आज मधुबन रेस्टोरेंट पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध शर्मा ने बताया कि पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के निर्देशत तथा पूर्व विधायक पंकज मलिक के संयोजन में बघरा में किसानों के समर्थन में बीस फरवरी को बडी रैली होगी। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत पार्टी के तमाम नेता उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में कांग्रेस पूरी तरह किसानों के साथ है और किसी भी कीमत पर उनके साथ मिलकर संघर्ष जारी रखेगी।

किसान संगठनों द्वारा इसे लेकर जो निर्णय लिया जाएगा, कांग्रेस उसके साथ है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं द्वारा इस रैली की सफलता के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीबी गर्ग, आकिल राणा, गुफरान काजमी, सलीम मलिक, राहुल भारद्वाज, इजरार सैफी, अरशद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − six =