उत्तर प्रदेश

Unnao News: बदमाशों ने अधिवक्ता को मारी गोली, भाई ने दुश्मनी से किया इंकार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Unnao News कार सवार वकील को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर गोली मार दी. वकील रवि गौतम के दाएं हांथ में गोली लगने से खून से लथपथ होकर चीख़ पड़े. गोलीकांड की वारदात से हड़कंप मच गया. घायल वकील को परिजनों ने कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

गंगाघाट पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है. पुलिस की प्राम्भिक जांच में जमीनी विवाद गोलीकांड की वजह निकलकर सामने आ रही है. पुलिस हमलावरों का सुराग जुटाने के लिए घटनास्थल के करीब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंचननगर मोहल्ले के रहने वाले पेशे से वकील अपनी कार से अकेले उन्नाव कचहरी जा रहे थे. तभी उन्नाव-शुक्लागंज (राजधानी मार्ग ) पर क्रिकेट स्टेडियम के सामने बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर वकील को गोली मार दी.

गोलीकांड की वारदात से हड़कंप मच गया. घायल वकील को परिजनों ने कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. गंगाघाट पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है.

पुलिस की प्रारम्भिक जांच में जमीनी विवाद गोलीकांड की वजह निकलकर सामने आ रही है. पुलिस हमलावरों का सुराग जुटाने के लिए घटनास्थल के करीब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. घायल के भाई के मुताबिक कोई दुश्मनी नहीं है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + ten =