उत्तर प्रदेश

Meerut News: सर्विलांस टीम को सफलता मिली, कीमत 23 लाख रुपये के 101 मोबाइल बरामद

Meerut News: बड़ी संख्या में मोबाइल की बरामदगी के बाद मेरठ पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि 101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन मेरठ, अन्य जनपदों व अन्य राज्यों से बरामद किए गए हैं.

मेरठ पुलिस ने बताया कि नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए जाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा था. इस क्रम में जनपद मेरठ क्षेत्र से मोबाइल गुमशुदगी के संबंध मे प्रार्थनापत्रों को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किए जाने पर टीम कार्य कर रही थी.

गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल मेरठ ने विभिन्न कम्पनियों के कुल 101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन मेरठ, अन्य जनपदों व अन्य राज्यों से बरामद किए हैं. वास्तविक मोबाइल धारकों को जब उनके फोन वापस मिले तो उन्हें काफी खुशी हुई. अपने फोन के लिए सभी ने मेरठ पुलिस को धन्यवाद दिया.

एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि ये मोबाइल चोरी किए हुए या लूट के नहीं हैं. ये वो मोबाइल हैं, जो कहीं गिर गए थे या गुम हो गए थे. सर्विलांस टीम ने आईईएमआई रन कराकर Location ट्रेस कर ऐसे 101 मोबाइल बरामद किए हैं. इन्हें गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी कहा जा रहा है. इन मोबाइल से कोई क्राइम नहीं हुआ है.

एसपी क्राइम ने बताया कि अलग-अलग प्रार्थना पत्र आते रहते हैं, जिसमें किसी का मोबाइल फोन गुम हो गया हो या फिर कहीं रखकर छोड़ दिया हो. ऐसे लोग जिन्होंने इन मोबाइल का इस्तेमाल शुरू कर दिया था. उनसे लेकर वास्तविक मोबाइल धारक को दिया गया है. हरियाणा, दिल्ली से भी मोबाइल की बरामदगी की गई है. ऐसे मोबाइल को ट्रैक कर सर्विलांस टीम को सफलता मिली है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 13 =