Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जानसठ: हाथ पैर बांधने के बाद फांसी लगाकर हत्या

जानसठ। खेत पर पानी चलाने गए युवक का फांसी लगा शव देख ग्रामीणो के होश फाख्ता हो गए। इस दौरान आस पास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।

जानकारी के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मीरापुर दलपत निवासी युवक प्रवेश पुत्र रामे बीती रात अपने खेतो मे पानी चलाने के लिए गया हुआ था।

बताया जाता है कि आज सुबह प्रवेश की मां खेत पर पहुंची तो उसे प्रवेश की लाश खाट पर पडी मिली। बताया जाता है कि उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। जिससे प्रतीत होता है कि उसके हाथ पैर बांधने के बाद उसकी फांसी लगाकर हत्या की गई थी।

प्रवेश की मां द्वारा इस नजारे को देख चिखले चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के खेतो मे काम कर रहे कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

वहीं दूसरी और युवक की मौत की खबर मिलते ही एसपी देहात नेपाल सिह, सीओ जानसठ शकील अहमद तथा इंस्पैक्टर जानसठ दीपक चतुर्वेदी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरवा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन व पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा पुलिस कई बिन्दुओ पर मामले की छानबीन मे जुट गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =