Jersey: Shahid Kapoor के करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस
Shahid Kapoor और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘जर्सी (Jersey)’ 22 अप्रैल यानी आज से सिनेमाघरों में रिलीज होते ही सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचा दी. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. यह फिल्म गौतम तिन्ननुरी (Gowtam Tinnanuri) की तेलुगु फिल्म ‘जर्सी’ की हिंदी रीमेक है और लोग इस रीमेक को भी काफी पसंद कर रहे हैं.
इसी के साथ, ‘कबीर सिंह’ की भारी सफलता के बाद शाहिद ने इसी फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है, जिस वजह से भी फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म के रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों से अंदर के वीडियोज भी सामने आने लगे हैं.
एक वीडियो में फिल्म खत्म होने के बाद दर्शक डायरेक्टर गौतम तिन्ननुरी की तारीफ में स्टैंडिग ऑवेशन देते हुए नजर आ रहे हैं. कई दर्शक तो गौतम तिन्ननुरी को गले तक लगा लेते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कहा जा सकता है कि ये हिंदी रीमेक दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरी है. फिल्म देखने वाले ज्यादातर दर्शकों का ट्विटर पर तो यही कहना है. नेटिजन्स फिल्म के इमोशनल सीन्स और शाहिद के परफॉर्मेंस की सबसे ज्यादा तारीफ कर रहे हैं.
https://twitter.com/1803Basher/status/1517176861062680578?ref_src=twsrc%5Etfw
‘जर्सी’ देखने के बाद एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “शाहिद कपूर के करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस. हर किरदार से बेहतरीन, दमदार इमोशन के साथ बेहतरीन डायरेक्शन. #JerseyHitsItOutOfThePark” एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, “जब किसी निर्देशक को किसी फिल्म को दो बार निर्देशित करने का मौका मिलता है, तो वह स्पष्ट रूप से फिल्म को बेहतर बनाने की कोशिश करेगा ही.
@gowtam19 ने इसमें हर संभव तरीके से सुधार किया है.” वहीं, अन्य यूजर ने ट्वीट में लिखा, “यह दिल को छू लेने वाली फिल्म है. #ShahidKapoor ने अपने करियर का बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है.”
Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

