उत्तर प्रदेश

Lucknow News: मत्स्य विकास की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव पहुंचाई जाए: Sanjay Nishad

Lucknow News: कैबिनेट मंत्री Sanjay Nishad ने विधानसभा सचिवालय के बहुखण्डी भवन के तृतीय तल स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दफ्तर में पहुंचकर सघन निरीक्षण करते हुए उपस्थिति पंजिका देखी और अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया।

मंत्री संजय निषाद ने निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने कार्यालय पहुंचकर अपने कार्यों का पूरी शुचिता, ईमानदारी के साथ निर्वहन करें।

संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने अनुभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक कम्प्यूटराइज्ड किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 100 दिन की कार्ययोजना में जो कार्य नियत किए गए हैं। उनका भी अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सभी पटल सहायकों से उनके कार्य के बारे में जानकारी ली और कहा कि किसी भी पटल पर कोई भी पत्रावली अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।

मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा अभिलेखों के विधिवत रखरखाव करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी कर्मचारी अवकाश पर जाता है तो उसका अंकन उपस्थिति पंजिका पर अनिवार्य रूप से किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सरकार द्वारा लंच के लिए आधे घंटे का समय निर्धारित किया गया है। समय की बर्बादी किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जो निर्देश जारी किए जाते हैं उनका क्रियान्वयन पूरी गतिशीलता के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाए। मत्स्य विकास की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव पहुंचाई जाए और अधिक से अधिक पात्र लोगों को शीघ्र से शीघ्र योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 6 =