उत्तर प्रदेश

Jhansi News: खेत में किया दवा का छिड़काव, हो गई मौत

Jhansi News: अलग- अलग स्थानों पर महिला समेत तीन लोगों की अकाल मौत हो गई। इनमें खेत में दवा का छिड़काव करने से किसान की जान चली गई। 

खेत में दवा का छिड़काव कर एक किसान घर आया। घर आने पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालात बिड़ने पर उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।

मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम सौजना में रहने वाले किसान बद्री खेत में धान की फसल में दवा का छिड़काव करने गया था। दवा का छिड़काव कर वह वापस घर आया। घर आने पर कोई कुछ समझता उसकी तबीयत बिगड़ गई।

यह देख परिजन उसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां हालत गम्भीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 17 =