उत्तर प्रदेश

Jhansi News: एसएसपी ने किया सम्मानित -पीआरवी टीम ने फांसी लगा रही महिला की बचाई जान

Jhansi News: बीते दिन PRV वाहन में तैनात पुलिस टीम ने एक अप्रिय घटना को होने से पहले ही रोक दिया और महिला को आत्महत्या करने से रोक लिया। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा PRV वाहन में तैनात पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद संचालित समस्त दो पहिया एवं चार पहिया PRV वाहन में तैनात पुलिस टीम रूट चार्ट के अनुसार भ्रमणशील एवं सक्रीय रहकर प्रत्येक छोटी बड़ी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की जाती है एवं सम्बंधित सूचना को तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाता है । जिसमें फीडबैक कंट्रोल रूम को नोट कराया जाता है पुलिस टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाता है।

बताया गया है कि 17 अप्रैल 2022 की शाम को एक अज्ञात कॉलर द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कटेरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मगरवारा  में लालाराम कुशवाहा के घर में उनकी बेटी सोमवती पत्नी महेंद्र कुशवाहा ने अपने घर के अन्दर का दरवाजा बन्द कर लिया है और किसी अप्रिय घटना की आशंका है।

इस सूचना को तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए क्षेत्र में भ्रमणशील PRV–0381 में तैनात कमांडर उ.नि. बालकृष्ण शुक्ला मय टीम सब कमांडर आरक्षी अंकित मिश्रा व चालक हो. गा. प्रमोद कुमार को तत्काल मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई के लिए आदेश दिया गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पड़ोसियों की मदद से छत से चढ़कर आंगन में गई तो देखा कि सोमवती कमरे के अन्दर फांसी पर लटक गई थी। पुलिस टीम द्वारा तत्काल दरवाजे को तोड़कर सोमवती को नीचे उतारा गया और पीआरवी में बिठाकर सीएचसी बंगरा उल्दन में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों के द्वारा इलाज करने पर महिला सोमवती को खतरे से बाहर बताया गया ।

बताया गया कि महिला सोमवती की शादी थाना कटेरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कचनेव निवासी महेंद्र कुशवाहा से हुई थी जिसमें दो बच्चे हैं तथा कुछ समय से उक्त महिला का अपने पति से झगड़ा चल रहा है, इसलिए वर्तमान में वह अपने मायके में रह रही थी। पीआरवी कर्मियों द्वारा मामले को तुरंत संज्ञान में लेने के कारण महिला की जान बचायी जा सकी।

मौके पर मौजूद लोगों द्वारा झाँसी पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा की । पुलिस टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही कर फांसी लगा रही महिला की जान बचाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =