उत्तर प्रदेश

झाँसी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी, पकड़े गये दो शातिर बदमाश

झाँसी में थानाध्यक्ष एरच व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम की चेकिंग कर रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान काले रंग की पल्सर पर सवार दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी। जिसमें एक बदमाश सुनील कुमार गौड पुत्र तारकेश्वर प्रसाद गौड़ निवासी सब्जी मण्डी नैनी थाना नैनी जनपद प्रयागराज उम्र 42 वर्ष के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

जबकि दूसरे बदमाश रामचंद्र पुत्र श्रीराम निवासी मुराद्दीन पुर थाना उतरावा जनपद प्रयागराज उम्र 55 वर्ष को दौड़कर पकड़ लिया गया।

-चोरी किये गये समान को बेचकर अर्जित किये गये 50 हजार रुपये

-1 बोरी में मिले बिजली के सामान

-2 तमंचा 315 बोर, 4 खोखा कारतूस व 3 जिन्दा कारतूस बरामद किए

पूछताछ पर बदमाशों द्वारा बताया गया कि 1 जुलाई 2021 को थाना बड़ागाँव क्षेत्र के डालखण्ड नहर, विद्युत उपखण्ड से ट्रांसफार्मर से 700 ली. तेल चोरी किया था और ताँबा निकाला था।

साथ ही बताया गया कि उक्त बरामद 50 हजार रुपये उसी सामान को बेचकर अर्जित किए गए थे। गिरफ्तार बदमाशों का डकैती डालने के कई मामलों में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + ten =