श्रीमद भागवत कथा से पूर्व राजरानी के मंदिर से कलश यात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। श्रीमद भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे 101 श्रृद्धालु महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण कर शोभा यात्रा मे सम्मलित हुई। बैण्ड बाजो के साथ प्रारम्भ हुई कलश यात्रा जानसठ स्टैण्ड के समीप भरतिया कालोनी मे माता राजरानी के मंदिर से प्रारम्भ होकर श्रीराम विहार कालोनी पहुंच कर सम्पन्न हुई।
समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल के मीका विहार (श्रीराम विहार) स्थित आवास पर आज से कथा व्यास पं.श्याम सुन्दर मिश्रा (छांगा महाराज) के श्रीमुख से श्रीमद भागवत कथा का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
आज से प्रारम्भ होकर 26 फरवरी 2021 तक चलने वाली भावगत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल सहित 101 श्रृद्धालु महिलाओ ने अपने सिर पर कलश धार ण किया।
कथा के मुख्य यजमान समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल श्रीमद भागवत को शीरोधार्य कर शोभायात्रा मे शामिल हुए। भरतिया कालोनी स्थित माता राजरानी मंदिर से प्रारम्भ होकर बैण्ड बाजो के साथ कलश यात्रा श्रीराम विहार पहुंची।
इस दौरान इं.अशोक अग्रवाल,पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, शिवनाराण अग्रवाल उर्फ मुन्नू जी, संतू पंडित, संतयुवा उद्यमी अभिषेक अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

