उत्तर प्रदेश

Lucknow News- जिस्म की नुमाइश करके kangana ranaut का दिमाग फिर गया है: सतपाल सिंह मीत

Lucknow News- Naka Hindola स्थित गुरुद्वारा के सामने actress kangana ranaut का पुतला फूंका गया। साथ ही, फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत पर कमेटी ने स्वतंत्रता आंदोलन के खिलाफ दिए गए बयानों, देश की आजादी के खिलाफ दिए गए बयान और समाज को विभाजित और अपमानित करने का आरोप लगाया।

लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि “कंगना लगातार देश के लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों  को अपमानित करने वाले और देश की आजादी को भीख बताकर देश का अपमान करने वाले बयान दे रही हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। ऐसे anti national और देशवासियों को शर्मिंदा करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनको गिरफ्तार करके जेल भेजना चाहिए।”

कमेटी के महामंत्री हरपाल सिंह जग्गी ने बताया कि देश विरोधी बयानों के साथ-साथ कंगना समाज के विरुद्ध भी बयान दे रही हैं और उनका मकसद केवल चर्चा में बने रहना है। क्योंकि फिल्मों में उनको सफलता नहीं मिल रही और चर्चित होकर वह अपने छिपे हुए एजेंडे को पूरा करना चाहती हैं। कंगना से पद्मश्री सम्मान वापस लेकर इसको गिरफ्तार करना चाहिए।”

कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत  ने कहा कि “कंगना के बयानों से पूरे देश में बहुत आक्रोश है। महात्मा गांधी और लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान करके कंगना ने घनघोर अपराध किया है।

इसको तुरंत गिरफ्तार करके जेल में डालना चाहिए। इसके बयानों से देश शर्मिंदा है और अपमान महसूस कर रहा है।अपने जिस्म की नुमाइश करके दूसरे दर्जे की फिल्मों में सफलता प्राप्त करके कंगना का दिमाग फिर गया है और यह चर्चा में बने रहने के लिए देश का अपमान कर रही है। जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

कंगना के खिलाफ हुए प्रदर्शन में कमेटी के पदाधिकारियों हरविंदरपाल सिंह नीटा, हरमिंदर सिंह टीटू, सहज प्रीत सिंह, तेजपाल सिंह रोमी, कुलदीप सिंह सलूजा,जसविन्दर सिंह भाटिया, गुरदीप सिंह भाटिया, रविन्दरपाल सिंह रोमी, राजवंत सिंह बग्गा, रंजीत सिंह, कमलजीत सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और व्यापार मंडल के लोग शामिल हुए और सभी ने कंगना के खिलाफ नारेबाजी करके उसका पुतला फूंका और गिरफ्तार करने की मांग की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 1 =