उत्तर प्रदेश

Kannauj News: छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने कॉलेज जाना किया बंद

Kannauj News: Molestation से तंग होकर एक छात्रा 15 दिन से कालेज नहीं जा पा रही है। जब कॉलेज प्रबंधक  ने छात्रा के परिजनों से जानकारी ली तो पता चला कि छेड़छाड़ से तंग आकर कॉलेज न जाने की बात सामने आई। इसके बाद छात्रा ने परिजनों व कॉलेज के प्रबंधक के साथ कोतवाली जाकर कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी है।

पीड़िता बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। करीब 1 महीने से कुछ युवक छात्रा को परेशान कर रहे थे और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे,जिससे परेशान होकर छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया था। 15 दिन लगातार गैरहाजिर रहने पर जब कॉलेज प्रशासन ने छात्रा के परिवार से जानकारी ली तो बाद परिजनों ने कॉलेज आकर मामले के बारे में जानकारी दी।

छात्रा ने बताया कि कुछ युवक उसके साथ कॉलेज आते समय परेशान करते है। उसकी एक सहेली भी उन लड़कों से बात करने का दबाब बनाती है। जब मना किया तो पिता के फोन पर धमकी देने लगे। इससे परेशान होकर परिजन ने भी कॉलेज जाने से रोक दिया था। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा की बात कहते हुए कॉलेज आने की बात कही है ।

इसके बाद पीड़ित छात्रा ने कोतवाली जाकर परिजनों व सहेली व प्रबंधक के साथ कोतवाली में तहरीर दी है। वही तिर्वा कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − twelve =