उत्तर प्रदेश

Kanpur News: दुकानदार के ऊपर जूते और चप्पलों की बारिश, निकाल लिए पैसे

Kanpur News: कानपुर देहात  में दो दर्जन पुरुषों के साथ में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर पहुंची महिलाओं ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। पुरुषों के साथ आई महिलाओं की यह हरकत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि पुरुषों के साथ हाई कुछ महिलाएं जूता चप्पल लेकर दुकानदार पर टूट पड़ती हैं।

इसमें देखा जा रहा है कि महिलाएं दुकान के अंदर घुसती हैं और सीधे जूते और चप्पलों की बारिश दुकानदार के ऊपर करने लगती है। दुकानदार कुछ समझ पाता कि इससे पहले ही महिलाओं ने उस पर जमकर हाथ साफ कर दिया।

महिलाओं के साथ में आए दबंग लोगों ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी किसी ने कुर्सी उठाकर चलाने की कोशिश की, तो किसी ने थप्पड़ जड़ दिया। किसी ने दुकान के अंदर घुस कर पैसे निकाल लिए, तो किसी ने सीसीटीवी फुटेज बंद कर दी।

पीड़ित के साथ मारपीट की घटना करीब 15 से 20 मिनट चली लेकिन दबंगों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को डिस्कनेक्ट कर दिया, जिसके चलते पूरी घटना कैमरे में कैद नहीं हो सकी। मगर दबंग यह भूल गए कि करीब 1 मिनट की सीसीटीवी फुटेज में उनकी दबंगई का वीडियो रिकॉर्ड हो गया है

बिल्डिंग मटेरियल की दुकान का कारोबार करने वाले रामबली सिंह दरअसल राजपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं और उसी क्षेत्र में इनकी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान भी है। वजह रामबली को खुद समझ में नहीं आई कि आखिर यह महिलाएं और यह दबंग पुरुष कौन थे, जिन्होंने बिना किसी बात के ही उनके साथ इस तरीके की घटना को अंजाम दे दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20660 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − six =