उत्तर प्रदेश

Kanpur: पत्नी को ठिकाने लगाने के लिए साथियों के साथ मिलकर पति ने की थी हत्या

Kanpur में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या की इस वारदात को अंजाम देने में उसके मददगार दोस्त बनें. घटना कानपुर देहात के थाना शिवली इलाके की है. पुलिस ने तथाकथित अपहरण के बाद हुई महिला की हत्या का खुलासा महज 36 घंटों के अंदर कर दिया है. महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को देने वाले महिला के पति ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलाकर की थी.

Kanpur पुलिस ने महिला के पति व उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं अन्य तीसरे फरार साथी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. कानपुर नगर के ग्राम पनौक पुरवा थाना चौबेपुर निवासी रमन पाल अपनी पत्नी सरिता देवी और 3 वर्षीय बच्चे को लेकर सुसराल से मंगलवार देर रात अपने घर के लिए निकला था.

इस दौरान शिवली थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में रमन पाल की पत्नी सरिता देवी का अपहरण हो गया था. इसकी सूचना रमन पाल ने पुलिस को दी थी. पुलिस सरिता देवी की तलाश में जुटी थी, इसी दौरान बुधवार को केशरी निवादा नहर के पास झाड़ियों में पुलिस को उसका शव बरामद हुआ.

Kanpur पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर मृतका सरिता देवी के पति रमन पाल को हिरासत में लिया और पूछताछ कर रही थी. रमन पाल पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में रमन पाल ने पुलिस को पत्नी की हत्या की जाने की बात को कबूल लिया. उसने बताया कि साहब मेरी पत्नी मुझे परेशान करती थी.

उसकी हरकतों से तंग आकर अपने साथी रणजीत उर्फ गुल्लू, अखिल पाल व सौरभ गौतम साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी और शव को केशरी निवादा नहर के पास झाडियों में फेंक दिया था. आरोपी ने बताया कि मैंने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण की झूठी सूचना दी थी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =