कासमपुर खोला में पोषण माह के अन्तर्गत ऊपरी आहार पुस्तिका पर चर्चा
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि आज पोषण माह के के अन्तर्गत विकास खण्ड जानसठ के ग्राम कासमपुर खोला में ग्रामवासियो को बच्चों के लिए ऊपरी आहार पुस्तिका का प्रदर्शन करते हुए 6 माह से ऊपरी आहार की शुरूआत का महत्व तथा ऊपरी आहार का सही समय, गुणवत्ता मात्रा तथा भोजन की आवृत्ति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर आज किशोरियेां,बच्चों और महिलाओं को कुपोषण और एनीमिया से बचने की जानकारी दी गयी। सभी अधिकारियों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गयी तथा विभिन्न योजनओं के आवेदनपत्र भी भरवाये गये।
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी को निर्देशित किया कि सभी बच्चों का वजन करें और समय से पुष्टाहार का वितरण कराये। जिलाधिकारी ने बताया कि पोषण माह के द्वितीय सप्ताह को किशोरी सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होने बताया कि द्वितीय सप्ताह के अन्तर्गत आज ऊपरी आहार पुस्तिका का महत्व समझाया गया है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। उन्होने बच्चों को अन्नप्राशन व किशोरियों को स्वास्थ्य कार्डो का वितरण भी किया। उन्होने कहा कि पुस्तिका में दर्शायें गये अनुसार 6 माह से ऊपर के बच्चे को ऊपरी आहार दिया जाये।
——————————
जिलाधिकारी ने महिलाओ की गोद भराई, बच्चांे का अन्नप्राशन व
किशोरियों को स्वास्थ्य कार्डो का वितरण किया
——————————
द्वितीय सप्ताह किशोरी सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है———-जिलाधिकारी
——————————
जिलाधिकारी ने कहा कि आज से एक नया अभियान स्वच्छता ही सेवा मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा आरम्भ किया गया है। उनहोने अपील करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करना है। हमे अपना देश, प्रदेश,जनपद व गांव को स्वच्छ बनाना है और इस चल रहे अनेकेो अभियानों की तरह ही इस अभियान में जी जान से सहभागिता निभानी है। उन्होने ग्राम वाासियों की शिकायतो का निराकरण भी किया। उन्होने आधारकार्ड की शिकायतों पर कहा कि शीघ्र ही नये आधार सैन्टर खुलने जा रहे है दो तीन दिन में 15 आधार मशीन जनपद को मिल जायेगी।जिससे आधार कार्ड बनावाने में आसानी होगी। उन्होने वहां उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि अपने अपने घर की महिलाओं, किशोरियों व बच्चोे के आहार पर विशेष ध्यान दे। परिवार का मुखिया वही होता है जो सभी का ध्यान रखे।
उन्होने कहा कि जनपद को कुपोषण मुक्त बनाना है जिसमें जनसहभागिता की आवश्यकता है। सभी इसमें सहयोग करे। महिलाओ, किशोरियों व बच्चों की नियमित जांच कराते रहे। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी उप जिला अधिकारी जानसठ, जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ साथ बच्चों की माताओं एवं पिता को साफ-सफाई, भोजन खाने के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जानसठ इन्द्रकांता द्विवेदी सहित जिलास्तरीय अधिकारी व डीपीओ वाणी वर्मा उपस्थित रही।
