संपादकीय विशेष

‘ड्रीम गर्ल’ का नया पार्टी नंबर “गट गट” हुआ रिलीज

आयुष्मान खुराना अभिनीत ‘ड्रीम गर्ल’ के निर्माताओं ने अपना नवीनतम गाना ‘गट गट’ रिलीज कर दिया है, जो एक पंजाबी पार्टी नंबर है और आपको अपनी धुन पर थिरकने के लिए मजबूर कर देगा।साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “ड्रीम गर्ल” उस समय से चर्चा का विषय बनी हुई है जब से इसका अनोखा ट्रेलर और मज़ेदार कथानक जनता के सामने आया है, जहां आयुष्मान खुराना लिंग रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए नज़र आ रहे है। फिल्म इस सप्ताह के अंत में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और आज फिल्म के निर्माताओं ने एक और पार्टी नंबर “गट गट” रिलीज कर दिया है। यह एक पंजाबी ट्विस्ट के साथ पार्टी नंबर है और फिल्म का पाँचवाँ गाना है।

ड्रीम गर्ल के निर्माताओं ने इससे पहले राधे राधे, दिल का टेलीफोन, ढगाला लगली और इक मुलाकात नामक चार गाने जारी किए हैं। सभी गानों को देश भर के प्रशंसकों से अपार सराहना मिल रही है और अब फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।आयुष्मान खुराना ने अपने प्रोजेक्ट्स के चयन के साथ सभी के दिलों में खास जगह बना ली है। “ड्रीम गर्ल” भी ऐसी ही एक फ़िल्म है जहां वह ‘पूजा’ नामक किरदार निभाते हुए नजर आएंगे और लिंग भेदभाव के प्रति सोच को बदलने की कोशिश करेंगे।

ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है। आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म 13 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

 

आयुष्मान और नुशरत ने ‘ड्रीम गर्ल’ की रिलीज़ से पहले छात्रों से की मुलाक़ात

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk