केदारनाथ’ रिलीज के दिन अच्छी कमाई
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म ‘की है. इस फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं लेकिन उसके बावजूद ये फिल्म 7.25 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही है. अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई. इसमें सुशांत सिंह राजपूत भी हैं.इस कमाई से मेकर्स काफी खुश हैं. आज मेकर्स ने बयान जारी करते हुए कहा, “‘केदारनाथ’ की शुरुआत सकारात्मक रही. फिल्म में पहले दिन बॉक्स-ऑफिस पर 7.25 करोड़ की कमाई की है.” डेब्यू फिल्म में पहले कमाई के मामले में सारा अली खान तीसरे नंबर पर हैं. जाह्नवी कपूर की इस मामले में नंबर वन पर हैं. उनकी फिल्म ‘धड़क’ ने पहले दिन 8.50 करोड़ की कमाई की थी. वहीं आलिया भट्ट डेब्यू फिल्म ‘स्टुडेंट ऑफ द ईयर’ की 7.52 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर है. चौथे नंबर पर सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘हीरो’ है जिसने 6.99 करोड़ की थी. टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंथी’ 6.52 करोड़ की कमाई के साथ पांचवे नंबर पर है.वहीं तरण आदर्श ने भी बताया कि ये अच्छी शुरूआत है. उन्होंने लिखा कि शनिवार और रविवार का कारोबार महत्वपूर्ण है.
ये फिल्म उत्तराखंड में बैन कर दी गई है. इस फिल्म को लेकर आरोप थे कि ये लव-जिहाद को बढ़ावा दे रही है. इसी वजह से कल रिलीज से पहले ही प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, “फिल्म को लेकर उठ रही आपत्तियों के मद्देनजर गठित समिति ने अपने फैसले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया और लॉ और ऑर्डर को एक बार फिर से रिव्यू किया गया. हमने जिलाधिकारियों से बात करते हुए फैसला लिया है कि केदारनाथ को प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए. अब ये फिल्म पूरे राज्य में बैन हो गई है.”
#Kedarnath takes a healthy start… Biz picked up during the course of the day… Sat and Sun biz crucial… Fri ₹ 7.25 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 8, 2018
