Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli चेयरमैन शाहनवाज पर जाति छिपाकर चुनाव लड़ने का आरोप

Khatauli  निकाय चुनाव के नतीजों के बाद सियासी माहौल गरम है। खतौली के पूर्व चेयरमैन पारस जैन का आरोप है कि नवनिर्वाचित चेयरमैन हाजी शाहनवाज उर्फ लालू ने अपनी जाति छिपाकर धोखाधड़ी से चुनाव लड़ा है। शाहनवाज शेख बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं, जबकि इस बर खतौली सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हुई थी। आरक्षण के कारण नवनिर्वाचित चेयरमैन ने कलाल जाति का प्रमाणपत्र बनाकर चुनाव लड़ा है।

पूर्व चेयरमैन पारस जैन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नवनिर्वाचित चेयरमैन शाहनवाज ने गलत तरीके से चुनाव लड़कर आयोग और जनता के साथ धोखा किया है। शाहनवाज के दादा और पिता की जमीन के कागजात दिखाते हुए दावा किया कि 1961 और 1964 में हुए जमीन के बैनामे में भी शेख जाति अंकित है। इससे साफ जाहिर होता है कि शाहनवाज शेख जाति से हैं। शेख जाति सामान्य वर्ग में आती है। खतौली सीट पहली बार ओबीसी के लिए आरक्षित हुई है। इसके चलते शाहनवाज ने धोखाधड़ी से उसी दिन कलाल जाति का प्रमाण पत्र बनवा लिया और चुनाव लड़ा है।

मामले की शिकायत जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से करते हुए जांच करने की मांग की है। मांग रखी गई कि शपथ लेने से पहले इस मामले की पूरी जांच हो। उन्होंने कहा कि अगर यह मामला सही पाया जाता है तो शाहनवाज के बजाए किसी ओर को शपथ दिलाई जाए। इस दौरान कांग्रेस से चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी जमील अंसारी और निर्दलीय चुनाव लड़े कृष्णपाल सैनी भी उनके साथ मौजूद रहे।

मेरा और मेरे पूरे परिवार का जाति प्रमाण पत्र कलाल जाति का ही बना हुआ है। अधिकारियों की जांच के बाद ही मेरा नामांकन हुआ था। किसी तरह की कोई धोखाधड़ी नहीं की गई है। – हाजी शाहनवाज उर्फ लालू, नवनिर्वाचित चेयरमैन, खतौली

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 17 =