Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli Crime: खतौली पुलिस, दिल्ली पुलिस तथा STF Meerut द्वारा मुठभेड़-2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

खतौलीKhatauli Crime News  थाना खतौली पुलिस एवं स्पेशल टीम एनडीआर दिल्ली तथा एसटीएफ मेरठ की संयुक्त कार्यवाही में ०२ शातिर अभियुक्तगण ( दिल्ली में हत्या तथा हत्या के प्रयास में वांछित ) दौराने पुलिस मुठभेड़ घायल/गिरफ्तार ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०३ अवैध शस्त्र व चोरी की ०१ कार बरामद। जनपद में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा थाना खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस तथा एनडीआर दिल्ली की स्पेशल टीम व एसटीफ मेरठ की संयुक्त कार्यवाही में ०२ शातिर अभियुक्तगण को हाईवे एनएच-५८ से भैंसी कट से ग्राम भैंसी जाने वाले मार्ग पर दौराने पुलिस मुठभेड़घायल/गिरफ्तार किया गया।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा ०१ चोरी की कार बरामद की गयी। थाना खतौली पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक १८/१९ सितम्बर की रात्रि को थाना खतौली पुलिस को सूचना मिली की मेरठ की तरफ से मुजफ्फरनगर की तरफ सेल्टोस गाडी सफेद रंग की गाडी आ रही है जिसमें शातिर अभियुक्त है जिनका पीछा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल तथा एसटीएफ मेरठ की टीम कर रही है , सूचना पर भैंसी कट एनएच -५८ पर चैकिग की गयी तो पुलिस टीम को देखकर शातिर बदमाशों ने अपनी गाडी भैंसी कट एनएच-५८ से पुराना हाईवें ग्राम भैंसी की तरफ मोड दी गयी तीव्रगति से भागने लगे ।

थाना खतौली पुलिस तथा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल तथा एसटीएफ मेरठ द्वारा सेल्टोस गाडी सवार व्यक्तियों का पीछा किया गया । कुछ दूर चलने के बाद गाडी तीव्रगति होने के कारण असंतुलित होकर सडक के किनारे शीशम के पेड से टकरा गई। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का घेराव किया गया। बदमाशों द्वारा खुद को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गये।

थाना खतौली पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगणों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त अनस खांन पुत्र अफसर खांन निवासी चौहान बांगर दिल्ली, असद अमीन पुत्र बाबूदीन निवासी सी-२३/११ गली न० ०४ चौहान बांगर दिल्ली।
पकडे गये शातिरां के कब्जे से ०१ पिस्टल .३० बोर, ०१ पिस्टल .३२ बोर, ०१ तमंचा .३२ बोर, ०९ जिन्दा व ०३ खोखा कारतूस, ०१ कार किया सेल्टोस सफेद रंग बरामद की।

घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० बृजेश कुमार सिहं, उ.नि. नंदकिशोर शर्मा, का. तेजवीर सिहं, अनिल कुमार थाना खतौली , निरीक्षक शिवकुमार, सतीश राणा, सुनील कुमार स्पेशल टीम एनडीआर दिल्ली मय टीम, निरीक्षक सतीश राणा स्पेशल टीम एनडीआर दिल्ली मय टीम शामिल रहे। पुलिस टीम द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण कुख्यात हाशिम बाबा गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं तथा अभियुक्त अनस उपरोक्त दिल्ली में हत्या व हत्या के प्रयास के ०४ अभियोगों में वांछित है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 8 =