बेवहज घूमने वालों की जनपदीय पुलिस ने क्लास ली…
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार जनपद में लागू लॉकडाउन के अनुपालनार्थ जनपद में सभी अधिकारीगण/कर्म० गणों द्वारा अपने-२ थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है
जिसके अनुपालन में सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों से आते-जाते व्यक्तियों को रूकवा कर उनके आने-जाने का कारण पूछते हुए सख्त चेकिंग की जा रही है तथा सभी को हिदायत दी जा रही है कि बिना मेडिकल इमरजेंसी या महत्वपूर्ण कार्य के अलावा अनावशयक बाहर न घूमें
कोरोना वायरस के दृष्टिगत जारी गाइड लाइन का पूर्णतः पालन करें अन्यथा आपके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। हमारा सुरक्षा का प्रयास ही बचाव का रास्ता है।
मुजफ्फरनगर। जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने एवं कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा रात्रि में अपने-अपने थाना क्षेत्रों के कस्बा, बाजार व आबादी वाले स्थानों पर गश्त करते हुए लगातार सघन चैकिंग की जा रही है।

