Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli: भाजपा का अहंकार तोड़ना जरूरीः जयंत, नुक्कड सभा की तथा बैठकों को सम्बोधित किया

Khatauli: मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विधानसभा उपचुनाव को लेकर रालोद-सपा एवं असपा के संयुक्त प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में चुनाव प्रचार के मददेनजर दो दिवसीय जनपद दौरे पर पहंुचे रालोद प्रमुख एवं राज्यसभा संासद जयंत चौधरी ने रालोद प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन मे क्षेत्र के दर्जनो गंावो मे नुक्कड सभा की तथा बैठकों को सम्बोधित किया।

नुक्कड सभा मे पहंुचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो तथा स्थानीय ग्रामीणो द्वारा रालोद प्रमुख का स्वागत किया गया। रालोद अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य जयन्त चौधरी ने रविवार को यहां खतौली विधानसभा क्षेत्र के गांव अखलाकपुरा में नुक्कड़ सभा में कहा कि किसान आंदोलन और उनकी एकता से भाजपा सरकार डर गई थी। यह सब कुछ किसान एकता और आपसी भाईचारे के कारण संभव हो पाया।

उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व. अजीत सिंह ने मुजफ्फरनगर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। उनकी हार भले ही हुई, लेकिन वह यहां पर भाईचारा जीता कर गए हैं। दो बिछड़े भाइयों को उन्होंने मिलाने का काम किया। यही उनकी जीत थी। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी पर एक सीट जीतने के बाद कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन वह हार गए तो क्षेत्र की जनता को बहुत कुछ मिल जाएगा। साथ ही उनका अंहकार टूट जाएगा।

प्रदेश सरकार किसानों की बात करती है, लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले डेढ़ माह हो गया है। अभी तक गन्ना मूल्य तय नहीं हो सका है। भाजपा जनता को अपनी वोट समझती हैं, लेकिन हमारा मकसद आपसी भाईचारा और एकता का है इसलिए सर्व समाज को एकजुट होने का समय है। जिन लोगों ने नफरत फैलाने का काम किया। वह संस्कार और सभ्यता की बात करते हैं। रालोद अध्यक्ष जानसठ क्षेत्र के ११ गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया के लिए समर्थन जुटाया। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आज सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया के लिए जानसठ के वाजिदपुर कव्वाली में जनसभा को संबोधित किया।

जिसमें उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जब भी भाजपा की सरकार आई है तभी नौकरशाही भाजपा के विधायकों एवं मुख्यमंत्री पर हावी हुई है। उनका साफ कहना है कि भाजपा की सरकार आते ही सरकार को चलाने का काम प्रदेश की नौकरशाही करती है, एक और तंज करते हुए कहा कि भाजपा के विधायकों की अब नौकरशाही भी नहीं सुनती।

उन्होंने कहा कि अगर हम खतौली चुनाव जीत जाते हैं, तो गन्ने का रेट जरूर बढ़ाएंगे साथ ही उन्होंने बजिदपुर कव्वाली के लोगों से कहा कि आप मदन भैया को जिता कर विधानसभा में पहुंचाएं जिससे हम और मजबूत हो जाएंगे और अपने हक के लिए सरकार से लड़ सकेंगे। रालोद प्रमुख ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र के गंाव अखलाकपुरा, वाजिदपुर कवाली,पिमौडा, राटौर, जंधेडी, चित्तौडा, नंगला मुबारिक, नंगला कबीर,मंदौड, बेहडा अस्सा, सिखेडा आदि कई गंावो मे नुक्कड सभाआंे को सम्बोधित किया।

इस दौरान रालोद के क्षेत्रिय अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन, रालोद मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर,रालोद विधायक दल के नेता विधायक राजपाल सिंह बालियान, विधायक चंदन चौहान, विधायक अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व मन्त्री धर्मवीर सिंह बालियान, कृष्णपाल राठी चेयरमैन, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, ब्रहमसिह बालियान एड., सुधीर भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, संजय राठी आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 4 =