Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli पुलिस को मिली सफलताः हत्या का किया २४ घण्टे के अन्दर खुलासा

Khatauliमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर हत्या का खुलासा किया जहां ०२ हत्याभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल, आलाकत्ल ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस व ०१ नाजायज चाकू बरामद किया।

शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली एवं प्र०नि० संजीव कुमार थाना खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा २४ घण्टे के अन्दर हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०२ हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त), आलाकत्ल ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर व ०१ नाजायाज चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण २८ अक्टूबर को ग्राम प्रधान फहीमपुर खुर्द द्वारा थाना खतौली पुलिस को सूचना दी गयी कि ग्राम सिखेड़ा के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है।

खतौली पुलिस तथा फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की शिनाख्त जनपद मेरठ निवासी बन्टी के रूप में हुई तथा मृतक के भाई द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा ०२ नामजद अभियुक्तों सतीश गुर्जर व हेमसिंह के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया 

त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो नामजद अभियुक्तो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त सतीश गुर्जर ने बताया कि मृतक बन्टी हमारे गाँव एवं जाति का था तथा गाँव में उसके सामने कोई नहीं बोलता था। मृतक बन्टी ने गाँव में लोगों के सामने मेरे साथ कहासुनी कर अपमानित किया था।

इसी कारण से अभियुक्त सतीश गुर्जर मृतक बन्टी से रंजिश रखने लगा था। अभियुक्त सतीश गुर्जर द्वारा अपने साथी हेमसिंह के साथ मिलकर योजना बनाई तथा २७ अक्टूबर सुबह अभियुक्त सतीश गुर्जर, मृतक बन्टी को अपनी मोटरसाइकिल से शराब पिलाने के बहाने ग्राम फहीमपुर स्थित अपने जीजा के ईंट भट्टा पर आया।

ईंट भट्टा अभियुक्त हेमसिंह की जमीन पर लगा है। जहाँ से तीनों भट्टा के पास बने ट्यूबवैल पर शराब पीने चले गए तथा नशा होने पर अभियुक्तगण सतीश गुर्जर व हेमसिंह द्वारा गोली मारकर बन्टी की हत्या कर दी गयी। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण सतीश गुर्जर पुत्र नरपत सिंह निवासी ग्राम खेड़की जदीद थाना मवाना, जनपद मेरठ, हेमसिंह पुत्र स्व० ज्ञानेन्द्र सिंह राजपूत निवासी ग्राम फहीमपुर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल, ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर(आलाकत्ल), ०१ चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक धर्मवीर सिंह, व०उ०नि० अतहर खाँ, का० राहुल नागर, का० मोहित कुमार, का० सुधीर कुमार थाना खतौली, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =