Khatauli News: गंगनहर पटरी के समीप सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Khatauli News: खतौली। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवारनो मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार खतौली कोतवाली क्षेत्र की गंगनहर पटरी के समीप बाईक खम्बे से टकराने पर बाईक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालकों तथा ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागज के आधार पर मृतक की पहचान निकटवर्ती जनपद शामली के कस्बा कांधला के तीरजादगान निवासी शाकिब पुत्र हबीब के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजवारजने को इस हादसे से अवगत कराया।
युवक शाकिब की मौत की खबर की दुखद खबर से उसके परवारजनो मे कोहराम मच गया व रोआराट शुरू हो गई। परिजन व ग्रामीण तुरंत ही खतौली के लिए रवाना हो गए।
पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक के आकस्मिक निधन से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

