Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: मन्सूरपुर। पुलिस ने चार शातिर अन्तर्राज्जयी वाहन चोरों के गिरफ्तार किया। थाना मन्सूरपुर क्षेत्र के हड्डी पहलवान की दुकान के पास मन्सूरपुर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया

जिसके सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही नावला तिराहा फ्लाईओवर के पास से ०४ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में विक्की उर्फ हरेन्द्र राघव पुत्र सतवीर सिंह निवासी पंचगाव पट्टी सावल थाना भावनपुर, मेरठ, शेखर शर्मा उर्फ गौरव पुत्र रतनलाल शर्मा निवासी महेन्द्रपुरी कस्वा व थाना मोदीनगर, गाजियाबाद, आशु पुत्र गजेन्द्र निवासी नई कालोनी कस्वा व थाना मोदीनगर, गाजियाबाद, बबलू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र विजयपाल सिंह निवासी जागृति विहार सेक्टर-०८ मैडिकल कॉलेज, मेरठ। जिनके कब्जे से ०१ मोटरसाइकिल, ०१ लाल रंग की स्कूटी एक्टिवा, ०१ मोटरसाइकिल बुलेट, ०१ मोटरसाइकिल बुलेट, ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस १२ बोर।

गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर प्रवर्ति के अपराधी है, जिन पर जनपद मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हरिद्वार में अभियोग दर्ज हैं तथा आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी,सब इंस्पैक्टर राकेश कुमार गौतम,सब इंस्पैक्टर बिजेन्द्र शर्मा,का.नरेश शर्मा,का.प्रदीप कुमार,का.अरूण, का.विमल कुमार शामिल रहे।

 

वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र िंसह द्वारा एस0सी0 /एस0टी0 एक्ट में वारण्टी अभियुक्त गुरूदेव उर्फ पप्पू पुत्र सुरेन्द्र निवासी नरसिंहपुर, चुडियाला थाना मीरापुर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना भोपा पर प्रभारी निरीक्षक पंकज राय द्वारा एस0सी0/एस0टी0 एक्ट में वांछित अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी बेहडा थ्रू थाना भोपा को गिरफ्तार किया।

बुढाना थाना पुलिस ने एक चोर अभियुक्त को किया जिलाबदर
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०१ चोर अभियुक्त को जनपद से ०६ माह के लिये जिलाबदर किया गया है तथा अभियुक्त के विरुद्ध मुनादी कराकर जिला बदर के आदेश की तामील करायी गयी।
जिलाबदर किये गये अभियुक्त का नाम अमित पुत्र कृष्णपाल उर्फ पाला निवासी कुरथल थाना बुढाना मुजफ्फरनगर बताया जा रहा हैं।

 

हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला सुभाषनगर निवासी विपुल शर्मा आज दोपहर के वक्त बाईक द्वारा पुराना भोपा बस स्टैण्ड से लौटते वक्त कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + four =