Muzaffarnagar News: डॉ लोहिया को दूसरा संघर्ष देश की निरंकुश सरकार के खिलाफ करना पड़ा- प्रमोद त्यागी
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने विचार गोष्ठी में संबोधन में कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया को जहां देश की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा वही आजादी के बाद भी उनको दूसरा संघर्ष देश की निरंकुश सरकार के खिलाफ करना पड़ा।
डॉ लोहिया ने तमाम जीवन संघर्ष में अव्यवस्था,भ्रष्टाचार, तानाशाही जहां भी देखी वहीं उन्होंने संघर्ष का बिगुल बजा दिया। प्रमोद त्यागी ने कहा कि आज उनके संघर्ष विचारों को केवल समाजवादी पार्टी ही आगे बढ़ाकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दे रही है। पूर्व मंत्री उमा किरण,सपा सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ लोहिया का पूरा जीवन व जनहितों के लिए उनका ऐतिहासिक संघर्ष आज भी जनता के लिए लोकतंत्र के ग्रंथ की तरह है।
#समाजवादीपार्टी कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने विचार गोष्ठी में संबोधन में कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया को जहां देश की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा pic.twitter.com/Thpkb3mRIt
— News & Features Network (@mzn_news) October 12, 2021
उन्होंने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए तथा डॉ लोहिया को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए २०२२ में सपा सरकार बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलया।
पूर्व मंत्री महेश बंसल सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,रोहन त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया ने अपने संघर्ष से जहां आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों को भगाने का काम किया वही आजाद भारत में अंग्रेजी भाषा को पीछे धकेल कर हिंदी भाषा को सम्मान की लड़ाई के लिए भी उनको हमेशा याद किया जाएगा। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया।
विचार गोष्ठी को सपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यबीर प्रजापति एडवोकेट,सुमित पँवार बारी,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सत्यवीर त्यागी,सपा नगर अध्यक्ष सिसौली आसिफ अली,प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी डॉ इसरार अल्वी,जिलाध्यक्ष युवजन सभा फिरोज अंसारी,युवा नेता बिजेंद्र सिंह बंजारा,सलमान त्यागी ने सम्बोधित किया।
प्रोग्राम में सपा नेता अरशद आबिद,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर, नवेद रँगरेज, सावन कुमार एडवोकेट, मुरसलीन चौधरी, शिवम त्रिपाठी, मुकुल त्यागी, इरशाद मलिक आदि मौजूद रहे।

